नारायण राणे बनेंगे मंत्री

 04 Nov 2017  529
नारायण राणे बनेंगे मंत्री
 
* मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मोहर
* नागपूर शीतकालीन सत्र के पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

अनिता शुक्ला, मुंबई 

30 अक्टूबर 2017
 
काँग्रेस से बगावत कर नया पक्ष का निर्माण करनेवाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के राजनीतिक भविष्य को लेकर कई सारी अटकलें लगाई जा रही थी। जिसे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राणे को एनडीए का हिस्सा बताकर उन्हे भाजपा के कोटे से मंत्री बनाने की बात कहकर, सारी अटकलों और चर्चाओं को पूर्णविराम दे दिया। 
 
राणे के काँग्रेस को छोड़ने के बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर राजनीति गरमा गई थी। एक तरफ काँग्रेस तो दुसरी तरफ सेना भी भाजपा पर अटैक कर रही थी। राणे को मंत्री बानाया तो सरकार से समर्थन निकालने का अल्टीमेटम भी सेना ने भाजपा को देने की बात कही थी। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का राणे को मंत्रीपद देने का  बयान काफी मायने रखता है, और तो और सेना के लिए ये इशारा भी है कि बीजेपी किसी के भी धमकी से नहीं ड़रने वाली है। नागपूर में होने जा रहे शीतकालीन सत्र के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जिसमें नारायण राणे मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इसपर मुख्यमंत्री द्वारा मोहर लगाने के बाद सारी चर्चाओं को विराम मिल गया हैं।