महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली बड़ी जीत, 50 प्रतिशत सीटें…

 15 Oct 2017  497
10 oct 2017

पंचायत चुनाव में बीजेपी ने जीत का लहराया परचम

 

मुंबई, बीजेपी के लिए महाराष्ट्र से बड़ी खुशखबरी आयी है।विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी महाराष्ट्र और पश्चिम महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। इन चुनाव में बीजेपी ने लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। 2,974 पंचायत के नतीजों में 1457 सीटों पर बीजेपी, 222 सीटों पर शिवसेना और 301 व 194 सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी। बाकी की सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। विदित हो कि सात अक्टूबर को 16 जिलों की 3,131 ग्राम पंचायत के नतीजे घोषित हुए थे, जिनमें 79 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 

योजनाओं के सिर बांधा जीत का सेहरा

इस भारी-भरकम जीत का श्रेय महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के विकास के एजेंडे में भरोसा जताया है। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने जीत का सेहरा राज्य सरकार की योजनाओं के सिर बांधा। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता की मानें तो विदर्भ और मराठवाड़ा में पार्टी ने पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है। फडनवीस सरकार की 29,000 ग्राम पंचायतों का डिजिटलीकरण करना और लोन माफी जैसे एलान से बीजेपी को फायदा हुआ है।