अब महाराष्ट्र सरकार में उठी पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग

 15 Oct 2017  558

10 oct 2017

एससी ने लगाई 1 नवंबर तक के लिए रोक

 


मुंबई, दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगने के बाद महाराष्ट्र में भी इसको लेकर मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने भी राज्य में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

सिर्फ बेचने पर लगी है रोक

विदित हो कि दिवाली के मौके पर पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 1 नवंबर तक के लिए दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी। सरकारी वकील ने इस मामले में कहा है कि रोक सिर्फ पटाखे बेचने पर लगी है, इस्तेमाल पर नहीं।