महाराष्ट्र सरकार ने दिया तोहफा, पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम

 15 Oct 2017  447


10 oct 2017

मुंबई,
 हाल ही में गुजरात सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी का ऐलान किया है, ठीक इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के लोगों को सस्ते डीजल-पेट्रोल का तोहफा दे दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती की है और डीजल की कीमतों में 1 रुपये की कटौती कर दी है। यह नई कीमतें आज यानी मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएंगी। इससे पहले मंगलवार को ही गुजरात में भी डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को डीजल-पेट्रोल पर वैट की दरों में 4 फीसदी की कटौती करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया।

आधी रात से लागू होंगी नई कीमतें

वैट में कटौती के बाद गुजरात में पेट्रोल के दाम 2.93 पैसे और डीजल के दाम 2.72 पैसे कम हो गए हैं। गुजरात में भी पेट्रोल और डीजल की घटी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।