मुंबई में बनेंगे 30 नए फुट ओवर ब्रिज
07 Oct 2017
597
92 एक्सक्लेटर भी बनाने की तैयारी
मुंबई,
मुंबई स्थित परेल एलफिस्टन रोड ब्रिज हादसे के बाद अब रेल मंत्रालय ने नींद से जागते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कुछ बड़े फैसले किए है। इसके तहत रेल मंत्रालय ने मुंबई में 30 नए फुटओवरब्रिज बनाने का फैसला किया है, और 13 मौजूदा ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने की भी तैयारी की है। इसके साथ ही 92 स्टेशनों पर एक्स्क्लेटर लगाने का भी निर्णय लिया है। रेल मंत्रालय के इन ताजा फैसलों से ऐसा प्रतीत होता है कि वो इस फैसले पर पहुंचने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि मुंबई में रेलवे फुटओवर ब्रिज की कमी और सकरी होने की शिकायतें सरकार को लगातार मिल रही थी, लेकिन सरकार की ओर से शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन अब जब रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला कर लिया किया है तो देखना होगा कि आखिर सरकार अपने फैसलों पर कितनी जल्दी अमल कर पाती है।
राज ठाकरे भी विरोध में उठा रहे आवाज
विदित हो कि शुक्रवार को मुंबई के दुखद एलफिंस्टन ब्रिज हादसे में 23 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। ब्रिज की चौड़ाई कम होने और ज्यादा लोगों के जमा होने जाने के बाद ऐसी भगदड़ मची कि हंसते, खेलते और गुजरते लोग मिनटों में लाशों की कतार में शामिल हो गए। अधिकतर लोग मौक-ए-वारदात पर दम तोड़ गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अब भी उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। बुलेट ट्रेन के औचित्य पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं और ये सवाल खड़ा करने वालों में मोदी सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना भी शामिल है। इसके साथ ही विरोध में राजठाकरे भी सरकार के विरोध में आवाज लगा रहे हैं।