नारायण राणे ने 'महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ का किया ऐलान…
06 Oct 2017
605
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने के लगाए जा रहे थे कयास
मुंबई, महाराष्ट्र की राजनीति में अच्छी समझ रखने वाले और कांग्रेस के पूर्व नेता नारायण राणे ने अपनी नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। नारायण राणे ने अपनी पार्टी का नाम ‘महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष’ रखने का फैसला किया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने से पहले राणे के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
एनडीए में मंत्री बनने की संभावना
27 अगस्त को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नारायण राणे की बेजीपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन में बीजेपी के महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडे ने कहा था कि, अगर वह हमारी विचारधारा को समर्थन करते हैं तो हम भी उन्हें बीजेपी में शामिल करने पर विचार करेंगे। खबरों की मानें तो नारायण राणे अलग पार्टी बनाने के बाद एनडीए को समर्थन दे सकते हैं। हालांकि नारायण राणे के एनडीए में मंत्री बनाए जाने की भी खबरें जोर पर हैं।