नालासफाई के दौरान हुए घोटाले में आर. ई.इंफ्रा पर शुरू हुई कार्रवाई
21 May 2017
766
मुंबई,
मुंबई महानगरपालिका द्वारा गोवंडी रफीक नगर नाले का काम दिए गए आर.ई.इंफ्रा नामक ठेकेदार ने नाला सफाई के दौरान गैरकानूनी तरीके से नाले में मिट्टी व कीचड़ ड़ालने के बाद वहीं मिट्टी और कीचड़ नाले सफाई करने वाले अन्य ठेकेदारों को बेचा। जिसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता जाहिद शेख ने मुंबई महानगरपालिका समेत जिलाधिकारी कार्यालय और वन विभाग में किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई महानगरपालिका व जिलाधिकारी कार्यालय एवं वन विभाग ने आर.ई.इंफ्रा पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। गौरतलब है कि आर.ई.इंफ्रा नामक ठेकेदार को मुंबई महानगरपालिका ने रफीक नगर, बैंगनवाड़ी, बाप हेरिटेज, ज्ञानसाधना हाईस्कूल से संबंधित नालों की सुरक्षा दीवार बनाने, नाले का चौड़ीकरण करने और नालों की मजबूतीकरण का काम दिया गया था। लेकिन आर.ई.इंफ्रा नामक इस ठेकेदार ने नाले से संबंधित काम के दौरान नाले का पानी रोकने के लिए मुंबई में जगह-जगह हो रहे बिल्डिंग निर्माण की जगहों से गैरकानूनी तरीके से प्रति वाहन 2300 से 2500 रूपये की कीमत पर मिट्टी और कीचड़ की खरीदी करके तकरीबन 10704 ट्रिप मिट्टी, कीचड़ रफीक नगर के नाला में ड़ाला। जिसकी मंजूरी संबंधित ठेकेदार ने महानगरपालिका से कोई मंजूरी नहीं लिया था। गैरकानूनी तरीके से मिट्टी और कीचड़ ड़ालने पर प्रति गाड़ी क्लीन अप जुर्माने के तौर पर 20 हजार रूपये लिया जाता है। इसके साथ ही महानगरपालिका से सी एंड डी की मंजूरी नहीं लेने का जुर्माना प्रति गाड़ी 40 हजार रूपये वसूली की जाती है। इसके तहत 10704 गाड़ियों का 42 करोड़ 81 लाख 60 हजार रूपये का जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी जाहिद शेख ने दिया।