इंदू मिल की जमीन राज्य सरकार को हस्तांतरित

 30 Mar 2017  799
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
 
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के स्मारक के लिए आरक्षित दादर की इंदू मिल जमीन को केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्य सरकार को हस्तांतरित कर दिया है। इससे अंबेडकर स्मारक बनने का रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्री स्मृति इरानी व सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शनिवार को हुई एक बैठक में इंदू मिल की जमीन को राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने का कार्य संपन्न हुआ है। जमीन हस्तांतरण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब स्मारक का कार्य शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। यह स्मारक भव्य और अद्भुत होगा। उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष पूर्व केंद्र व राज्य की आघाडी सरकार ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के स्मारक के लिए इंदू मिल की जमीन देने की घोषणा की थी। जमीन पर उद्योग के लिए आरक्षण था, ाने के लिए सरकार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। दो वर्ष पूर्व केंद्र सरकार ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का स्मारक बनाने के लिए भूमिपूजन किया था। अब जमीन के हस्तांतरण के बाद स्मारक बनाने का रास्ता आसान हो गया है।