डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले पर ब्रांझ की छतरी लगाने का काम जल्द पूरा करें -मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 25 Mar 2017  420
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 


 डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की १२६ वी जयंती के अवसर पर चैत्यभूमी में सुविधाओं और सुरक्षा  के विषय में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सह्याद्री अतिथिगृह पर  बैठक ली। जिसमें मुख्यमंत्री ने कूपरेज गार्डन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पहले पुतले पर ब्रांझ की छतरी लगाने और सुविधा के पुख्ता इंतजाम करने की सूचना संबधित अधिकारियों को दी। इस दौरान सामजिक न्याय व विशेष सहाय्य मंत्री राजकुमार बड़ोले, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा, विधायक राज पुरोहित, मुख्य सचिव सुमित मल्लिक, मुंबई  के पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर, मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण के आयुक्त युपीएस मदान, मुंबई
महानगरपालिका के आयुक्त अजोय मेहता, नगरविकास विभाग की प्रधान सचिव मनीषा म्हैसकर इनके साथ ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वान दिन समन्वय समिति के सरचिटणीस नागसेन कांबळे, भन्ते करुणानंद थेरो, चंद्रकांत कसबे उपस्थित थे। 
         मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ,मादाम कामा रोड पर स्थित कुपरेज गार्डन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पहले पुतले पर छतरी लगाई जाएगी। इस छतरी का उद्घाटन आनेवाले १४ अप्रैल को किया जाएगा।साथ ही डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर निकलनेवाली  प्रभातफेरी को अनुमती देने की सूचना भी पुलिस विभाग को दी। कानून-सुव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रभातफेरियों को नियमों के अनुसार निकाली जाए, जिसके तैयारी के लिए समन्वय समिति आगे आए।  १४ अप्रैल को दूरदर्शन पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के  जीवन पर आधारित फ़िल्म दिखाई जाएगी। सरकार की लोकराज्य इस मासिक पत्रिका का विशेष अंक निकालने की सुचना भी मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिया। चैत्यभूमी के स्तूप का काम इस साल ही पूरा करे ऐसे निर्देश भी महानगरपालिका को दिए गए है।  

      मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इंदु मिल के जगह पर  डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के स्मारक का  काम अगले दो महीनो में शुरू किया जाएगा।  इस स्मारक का प्रारूप सर्वसंमती से तैयार किया गया है इस प्रारूप में सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बड़ोले ने सभी की सूचनाओं को शामिल कर इस प्रारूप को तैयार करने का महत्वपूर्ण काम किया है। इंदु मिल के स्मारक के  पहले चरण का काम आनेवाले डेढ साल में पूरा होगा, जबकि बाकी का शेष काम तकरीबन  दो से सवा दो सालो में पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। आने वाले कुछ ही दिनों में जमीन से संबंधित हस्तांतरण पत्र राज्य सरकार को मिलनेवाली है। 
                                                सात फूट गोल और साडे तीन फूट लंबी छत्री
      मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे बताया कि कूपरेज गार्डन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पुतले पर लगाने वाली छत्री यह सात फुट गोल और साडे तीन फुट लंबी होगी। इस परिसर में डॉ.आंबेडकर इनके जीवनी और इतिहास की जानकारी के फलक लगाए जाएंगे।  साथ ही विद्युत् लाईट की  सुविधा की जाएगी।  जिसके लिए राज्य सरकार १२ लाख रुपए देंगी और बाकी निधी महानगरपालिका की ओर से दिया जाएगा।