बजट पेश होने के पहले किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर विपक्ष आक्रामक

 23 Mar 2017  640
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
 
महाराष्ट्र में शनिवार को बजट पेश होने वाला था, लेकिन विपक्ष ने किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर सदन नहीं चलने दिया। विपक्ष के आक्रामक होने के चलते विधानसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित के लिए स्थगित कर दिया गया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के विधानमंडल में सत्र चल रहा है, पर विपक्ष के लगातार आक्रामक होने के कारण सदन की कार्रवाही सुचारु तौर पर नहीं चल पा रही है।  विपक्ष लगातार किसानों की कर्जमाफी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसके तहत शनिवार को विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा किया, और ,विधानसभा की सीढियों पर बैठकर नारेबाजी भी की। विपक्ष की आक्रामकता को देखते हुए विधानसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। विपक्षियों ने नारेबाजे करते हुए कहा कि आले रे आले... हात हालवत आले..., दिल्ली वरुन आले...हात हालवत आले..., नागपुरचा पोपट काय म्हणतो... कर्जमाफी नाय म्हणतो, (आए रे आए...हाथ हिलाते हुए आए..., दिल्ली से आए... हाथ हिलाते हुए आए..., नागपुर का पोपट क्या बोलता... कर्जमाफी नहीं बोलता...)। हालांकि विपक्षियों के हंगामे के बावजूद शनिवार को महाराष्ट्र के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बजट पेश किया। बता दें कि बजट को लेकर शुक्रवार की रात में मुख्यमंत्री के आवास वर्षा बंगले पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने शनिवार को बजट  पेश करने की मंजूरी दी थी।