बीएमसी चुनाव में किसी को बहुमत नहीं
28 Feb 2017
822
मुंबई,
बीएमसी चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, शिवसेना को 84 और बीजेपी को 82 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी 470, शिवसेना 215, कांग्रेस 99, NCP 108, एमएनएस 16 और अन्य की 61 सीटों पर जीत। मुंबई में शिवसेना सांसद राहुल शेवाळे की पत्नी कामिनी चुनाव हार गई हैं। वहीं, नासिक के शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे के पुत्र अजिंक्य जिला परिषद चुनाव हार गए हैं। तो वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी सांसद किरीट सोमय्या के बेटे नील सौमेय्या को मुंबई में जीत हासिल हुई है, जबकि महाराष्ट्र निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के मंत्री सदाभाऊ खोत के पुत्र सागर सांगली जिला परिषद चुनाव हार गये हैं। तो वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की सोलापूर जिला परिषद से प्रत्याशी किरण मोरे की जीत हुई है। जबकि उल्हासनगर में एनसीपी के चार प्रत्याशी विजयी घोषित हुए हैं। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में पिंपरी चिंचवाड़ में बीजेपी उम्मीदवार रवि निर्विरोध जीते हैं। जबकि अमरावती में बीजेपी की रीता पटोले को भी निर्विरोध जीत मिली है। गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव में नासिक और पूणे में बीजेपी को बढ़त मिली है। नासिक में बीजेपी 27 सीटों में से 17 पर आगे है, वहीं, शिवसेना पांच सीटों पर है, एनसीपी को एक सीट और कांग्रेस को दो सीटें मिली है। इसी क्रम में पूणे में बीजेपी 57 सीटों में से 30 पर बढ़त बनाए हुए है।