मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस के सफल प्रयासों से महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता

 28 Feb 2017  402
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सफल प्रयासों और मेहनत के कारण मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता हासिल हुई है | अबतक के परिणामों में भाजपा को 10 जिला पंचायतों और चार महानगरपालिका में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है | भाजपा ने 70 की संख्या लगभग पार कर ली है | ऐसा माना जा रहा था कि मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में शिव सेना अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीतकर आयेगी मगर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के प्रयास से शिव सेना को झटका लगा है | नागपुर, पुणे, अमरावती, अकोला जैसे क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिल गयी है | पिछले चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी भाजपा को मात्र 31 सीटें ही मिल पाई थीं | खासकर मुम्बई में जहाँ शिव सेना हमेशा से मजबूत स्थिति में रही है और वहां शिवसेना की मजबूत जड़ें भी रही हैं, वहां भी भाजपा ने बड़ी सफलता पाई है | मुम्बई क्षेत्र में जहाँ शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वंय चुनावी अभियान संभाला था फिर भी भाजपा को जीत मिल गयी जिसका श्रेय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ही जाता है |