संजय निरुपम जीतने के लिए नहीं लड़े थे : नारायण राणे

 28 Feb 2017  602
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को पिछली बार से कम सीटें मिलने के रुझान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने टिप्प्णी व्यक्त करते हुए कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम जीतने के लिए मनपा चुनाव नहीं लड़े थे। हालांकि पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए निरुपम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि 21 फरवरी को हुए मतदान के बाद ही मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा था कि कांग्रेस नेताओं ने ही पार्टी को हराने का काम किया है। हालांकि निरुपम ने अपने बयान में नारायण राणे द्वारा किए गए प्रचार कार्य की सराहना की थी। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने उनकी आलोचना करते हुए कहा है कि वे चुनाव लड़ने के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। वहीं गुरुवार को आए रुझानों के बाद मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।