शिवसेना के पास नहीं है विकास का एजेंडा-रावल

 17 Feb 2017  888
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

शिवसेना सिर्फ विरोध करना जानती है, विकास कार्य का कोई एजेंडा उनके पास नहीं है। ऐसा आरोप राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने लगाते हुए नाशिक के इगतपुरी तहसील के घोटी क्षेत्र में कहा कि आप सब भाजपा के पक्ष में मतदान करें और वही विकास का एजेंडा तैयार करेगी। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल ने नाशिक जिला परिषद-पंचायत समिति आम चुनाव में पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों के प्रचारार्थ इगतपुरी तहसील के घोटी में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए कहाकि शिवसेना केवल आरोप लगाना जानती है। उन्होंने कहा, भाजपा ने पिछले ढ़ाई साल में अच्छे दिन लाए हैं, लेकिन शिवसेना की दृष्टि साफ नहीं है। इसी वजह से उन्हें अच्छे दिन नहीं दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना ने अभी तक विरोध के लिए विरोध करना जारी रखा है। इसी वजह से विकास कार्य करने में काफी पेरशानी हो रही है। कांग्रेस सरकार ने पिछले 60 सालों में केवल भष्टाचार ही किया है, जिस पर शिवसेना क्यों खामोश है ऐसा सवाल करते हुए उन्होंने कहा, परिवर्तन के लिए भाजपा तैयार है, विकास यही प्रमुख एजेंडा है। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र पवार, भाजपा के जिलाध्यक्ष दादा जाधव, सचिन ठाकरे के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।