सात शिवसैनिकों की दुर्घटना में मौत, उदधव की सभा रद्द

 14 Feb 2017  858
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

मुंबई मनपा के चुनाव निमित्त मुंबई उपनगर के विलेपार्ले में होने वाली शिवसेना की जनसभा को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि रत्नागिरी में मुंबई-गोवा महामार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में सात शिवसैनिकों की दुखद मौत का समाचार है। गौरतलब है कि मुंबई-गोवा महामार्ग पर रत्नागिरी में बुधवार को हुई दुर्घटना में सात शिवसैनिकों की मौत हो गई। इस मौत की खबर पर शिवसेना अध्यक्ष उदधव ठाकरे ने गुरुवार की शाम को विलेपार्ले में होने वाली चुनावी जनसभा को स्थगित कर दिया है। रत्नागिरी में हुई सड़क दुर्घटना के सभी मृतक मुंबई के हैं और उनकी गुरुवार की शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रत्नागिरी-कोल्हापुर महामार्ग पर खानू गांव के समय तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई थी और उसमें सवार सभी लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई थी। उस समय मात्र इतना ही पता लगा था कि सभी मृतक मुंबई के हैं। पर जैसे ही पता लगा कि सभी मृतक शिवसैनिक हैं, वैसे ही शिवसेना ने विलेपार्ले में होने वाली चुनावी जनसभा को रद्द करने का निर्णय ले लिया।