शिवसेना प्रमुख का आदेश आते ही दे देंगे राजीनामा: शिवतरे

 14 Feb 2017  848
 
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

सरकार से राजीनामा देने के लिए हम सब तैयार हैं, केवल शिवसेना प्रमुख उदधव ठाकरे का आदेश मिल जाना चाहिए। ऐसी टिप्पणी राज्य के संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय शिवतरे ने दिया है। शिवतरे ने आगे कहा कि मैं क्या? शिवसेना के सभी मंत्री राजीनामा देने के लिए तैयार बैठे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों मनपा चुनाव को लेकर भाजपा-शिवसेना में जमकर खटास है। दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना नेता व राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने बुधवार को कहा था कि शिवसेना अध्यक्ष का आदेश मिलते ही हम सब सरकार से अलग होकर राजीनामा दे देंगे। इसके बाद अब संसदीय कार्यमंत्री विजय शिवतरे का बयान आया है कि अध्यक्ष का आदेश आते ही हम सब राजीनामा दे देंगे। शिवतरे ने कहा कि शिवसेना की अनेक मांगे सरकार के पास प्रलंबित है, जिसके कारण उसका शिवसेना से मतभेद है। किसी से युति नहीं करेंगे, ऐसी घोषणा जब उद्धव ठाकरे ने कर दी है तो अब महायुति की चर्चा नहीं होनी चाहिए। अब राज्य में हो रहे चुनाव में एक साथ मनपा की सत्ता लाने के लिए शिवसैनिक प्रयास कर रहे हैं।