अवैध रूप से ट्रेनों में एडवरटाइज करने वालों के विरोध में उठाया सख्त कदम
14 Feb 2017
685
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
मध्य रेलवे ने रेल कोचों में अवैध रूप से एडवरटाइज करने वालों के विरोध में सख्त कदम उठाते हुए जहां रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है, वहीं पर उनसे चार लाख 25 हजार रुपये का दंड वसूला है। मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने ट्रेनों में अवैध रूप से एडवरटाइज करने वालों के विरोध में उठाए गए कदम केे बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मध्य रेलवे अपने यात्रियों को अच्छी सेवा देने के लिए कटिबद्ध है, इसीलिए रेल के कोचों की नियमित चेकिंग की जाती है और रेलवे एक्ट के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाती है। 2016 में एक विशेष अभियान चलाकर कुल 513 अवैध एडवरटाइजिंग के मामले पकड़े गए, जिसमें 14 मामले पर्सनल लोन व ऑफर्स के थे तो 26 मामले बंगाली बाबाओं के थे। मध्य रेलवे ने इन मामलों में रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन सभी से चार लाख 25 हजार रुपये का दंड वसूला है।