ओबीसी मंत्रालय का पदभार मिलेगा स्वतंत्र मंत्री को

 26 Dec 2016  916
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
महाराष्ट्र में ओबीसी मंत्रालय की स्वतंत्र रूप से स्थापना करके उसका पदभार किसी स्वतंत्र मंत्री को दिया जाएगा। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाणे में आयोजित कुणबी महोत्सव के दौरान की। गौरतलब है कि ठाणे जिले के शहापुर में कुणबी महोत्सव का आयोजन कुणबी समाज द्वारा किया गया था। इसी महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में ओबीसी समाज का अलग से मंत्रालय बनाया जाएगा और उसका पदभार स्वतंत्र रूप से किसी मंत्री को दिया जाएगा। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी परियोजना के लिए अलग से 200 करोड़ रूपए की निधि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे पानी परियोजना का विकास हो सके। इस परियोजना के लिए जगह देने वाले नागरिकों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कहा कि ठाणे जिले को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए अलग से निधि से उपलब्ध करवाई जाएगी।