Breaking News
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई मुंबई महानगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी गठबंधन को महत्व नहीं दे रही है , इसलिए दोनों दलों को अलग- अलग चुनाव लडऩा पड़ रहा है और मतों के विभाजन का लाभ भाजपा व शिवसेना को मिल रहा है। तटकरे ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी कहा है कि कांग्रेस मुंबई में अकेले चुनाव लडऩे वाली है , इसलिए निर्णय अब कांग्रेस को ही लेना है। बता दें कि राज्य में विधान परिषद व नगर निकाय चुनाव से पहले भी दोनों दलों में एकसाथ मिलकर चुनाव लडऩे की घोषणा की गई थी, लेकिन सीटों के तालमेल को लेकर दोनों दलों में समझौता नहीं हो सका। इसका खामियाजा दोनों दलों को भुगतना पड़ा है। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष तटकरे ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार है , अगर कांग्रेस ने तैयारी दिखाई तो आगामी चुनाव दोनों दल एकसाथ मिलकर लड़ सकते हैं।
आज से थाने में शुरू हुआ ओरिजिनल हापुस आमों का महोत्सव
कपड़ा बाजार के माथाडी कामगारों का आंदोलन शुरू
देश की मौजूदा स्थिति पिछले साल के नफरत अभियान का नतीजा है - देश से प्यार करने वाले सभी लोगों को इस अभियान के खिलाफ एकजुट होना चाहिए
बीएमसी शिक्षण समिति का 3370 करोड़ रुपये का बजट हुआ पेश
बीमसी ने पेश किया 2023-24 का बजट पिछले साल की तुलना में इस साल 14.52 प्रतिशत का हुआ इजाफा
Funday with Chhota Bheem and Friends is a unique and special event organized by Orchids The International School in Mumbai.
Facebook