मोटरसाइकल पर स्टंट कर रहे युवक की मौत, दो अन्य घायल

 24 Dec 2016  925
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई


मुंबई में मोटरसाइकल पर स्टंट कर रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। इस घटना में घायल हुए दोनों लोगों का यहां के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। स्टंट कर रहे दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए जिससे दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। इस घटना में स्टंट कर रहे अभिजीत गूरव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे स्टंटबाज आकाश राजपूत व जफर शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को यहां के भाभा अस्पताल में उपचार चल रहा है।