अंधेरी से डेढ़ करोड़ के नोट जब्त, तीन गिरफ्तार

 22 Dec 2016  908
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

नोटबंदी के बाद कालाधन को सफेद करने की नियत से लोग जहां हाथ पैर-मार रहे हैं, वहीं भारी मात्रा में नोटों की बरामदगी के समाचार मिल रहे हैं। मुंबई उपनगर के अंधेरी पश्चिम में डीएन नगर पुलिस ने तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये के नए नोट बरामद करके तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएन नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन लोग नए चलन के नोटों को लेकर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी करके जांच शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को रोका और पूछताछ की। इससे तीनों घबरा गए| पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ चालीस लाख की नगदी, नए नोटों के रूप में बरामद कर लिया है। इसके पहले मुंबई उपनगर के तिलकनगर पुलिस ने दस करोड़ के पुराने नोट व दस लाख रुपये के नए नोट को बरामद किया था। इस मामले में राजनीतिक दांव-पेंच शुरू हो गए हैं।