एलफिस्टन का नाम बदलकर होगा प्रभादेवी, मंत्रिमंडल की मिली मंजूरी

 21 Dec 2016  939
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
 
 
पश्चिम रेलवे के एलफिस्टन स्थान का नाम बदलकर अब प्रभादेवी कर दिया गया है। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल चुकी है। अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे के एलफिस्टन स्थान का नाम बदलने की मांग लगातार राजनीतिक दलों व समाजसेेवियों द्वारा की जा रही थी। अंततोगत्वा शुक्रवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में बहुमत के साथ एलफिस्टन का नाम बदलकर प्रभादेवी करने की मंजूरी दे दी गई। मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले राज्य मंत्रिमंडल ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी | अब इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।