कम उंचाई वाली पुलें बनी मध्य रेलवे के लिए सरदर्द

 21 Dec 2016  910
मुंबई, 

मुंबई मध्य रेलवे पर पुलों की उंचाई कम होने के चलते रेलवे मार्ग पर एसी लोकल पर चलना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। मध्य रेलवे ने एक पत्र के माध्यम से स्पष्ट करते हुए कहा है कि मध्य रेलवे मार्ग एसी लोकल चलाने में सक्षम है। इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि कुर्ला से सीएसटी तक के बीच पुलों की उंचाई कम है। चेन्नई के कारखाने से गत 5 अप्रैल को एक एसी लोकल मुंबई में आई थी। इसको तैयार करने में 54 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। साफ्टवेयर में आने वाली परेशानी और ज्यादा उंचाई के कारण यह लोकल यार्ड में ही खड़ी रह गई। इसके बाद लोकल में कुछ बदलाव किए गए और रेलवे ट्रैक पर एसी लोकल की ट्रायल की गई। इसी के साथ कर्जत और खोपोली के बीच लोकल ट्रेन का ट्रायल भी नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि एसी लोकल चलाने को लेकर पश्चिम व मध्य रेलवे के बीच मुकाबला चल रहा है। पर मध्य रेलवे ने एसी लोकल का संचालन करने में अपने आपको असमर्थ दिखाकर रेल यात्रियों की आशाओं पर पानी फेर दिया है।