दो हजार का जाली नोट चलाने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

 21 Dec 2016  760
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
कोल्हापुर में दो हजार रुपए का फर्जी नोट चलाने के आरोप में पुलिस ने सुधीर कांबले नामक एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। डॉक्टर ने फर्जी नोट से एक जूता खरीदने का प्रयास किया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर सुधीर कांबले फर्जी नोट बनाने का काम करता है और उसी नोट की बदौलत वह औरंगजेब नदाफ की दुकान पर जूता खरीदने गया था। औरंगजेब की पारखी निगाह ने नोट के फर्जी होने का अनुमान लगा लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। साथ ही डॉक्टर को बातों में उलझाए रखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फर्जी नोट को बरामद करते हुए जब डॉक्टर से पूछताछ करनी शुरू कर दी तो सच्चाई का खुलासा हुआ और पुलिस ने उसके पास से फर्जी नोट व नोट बनाने की अन्य साधन-सामग्री बरामद कर लिया है, जिसका प्रयोग वह फर्जी नोट छापने के लिए करता था।