मानखुर्द में गैस सिलेंडर विस्फोट से तीन की मौत, 12 घायल

 20 Dec 2016  685
मुंबई,

मानखुर्द इलाके के महाराष्ट्रनगर में आज सुबह 6 बजे गैस सिलेंडर विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास एक चॉल में बनी इमारत में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से गिर गई। इस इमारत का मलबा उससे सटे घरों पर गिरा जिसमें 15 लोग दबे गए। जानकारी मिलते ही दमकल ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन उनमें से रेखा वानखेडे, शंकर वानखेडे और कस्तुरबा वानखेडे की मौके पर मौत हो गई। बाकी लोगों को दमकल ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें राजावाड़ी और शताब्दी अस्पताल में पहुंचाया।