पशु संवर्धन मंत्री महादेव जानकर हाईकोर्ट की शरण में

 20 Dec 2016  400
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

चुनाव अधिकारी को धमकाने के मामले में राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद पशुसंवर्धन मंत्री महादेव जानकर ने गुरुवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर किया और राज्य चुनाव आयुक्त द्वारा लगाए गए आरोपों से दोषमुक्त किए जाने की मांग की है। हालांकि इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने वाली है । इस मामले को लेकर नागपुर में चल रहे विधानमंडल के दोनों सदनों में जानकर के इस्तीफे की जोरदार मांग विपक्ष ने किया और मुख्यमंत्री पर जानकर को बचाने का आरोप भी लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार नगरनिकाय के पहले चरण के चुनाव में गढ़चिरोली जिले के देसाईगंज में तैनात चुनाव अधिकारी को मंत्री महादेव जानकर ने धमकाया था और उसे कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार न करने का आदेश दिया था। यह सब सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद और कांग्रेस की शिकायत मिलने पर राज्य चुनाव आयुक्त नेइस मामले की जांच किया था और महादेव जानकर का खुलाशा मंगवाया था। इस मामले की जांच करने के बाद बुधवार को राज्य चुनाव आयुक्त नेमहादेव जानकर को पूरे प्रकरण में दोषी करार दिया था और उनपर कार्रवाई किए जाने का संकेत दिया था। इसलिए जानकर ने गुरुवार को हाईकोर्ट की शरण में जाकर खुद को निर्दोष साबित करने के लिए याचिका दायर किया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट इस मामले में किस तरह का निर्णय देता है , इसपर जानकर अगला भविष्य तय हो सकेगा।