वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
मुंबई उपनगर के घाटकोपर में स्थित मौलाना चाल में आयकर विभाग ने छापा मारकर कालेधन को सफेद करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। झोपड़पट्टी क्षेत्र में इस तरह का गोरखधंधा करने वालों पर अब आयकर विभाग ने नजर रखना शुरु कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घाटकोपर में स्थित मौलाना चाल में तकरीबन 700 किराएदार रहते हैं। चाल से सटे युनिटी अपार्टमेंटस है। अपार्टमेंटस के एक निवासी ने चाल में रहने वाले गरीब लोगों को लालच देकर काले धन को सफेद करवाया। इसके लिए 15 प्रतिशत कमीशन दिया गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग ने संबंधित कमरे पर छापा मारकर दो हजार रुपए के 30 लाख रुपए के नए नोटों को बरामद किया है। आयकर विभाग के अधिकारी का कहना है कि 23 हजार रुपए देकर उनके खातों से 20 हजार रुपए निकालने का काम किया जा रहा था। दलाल कालाधन रखने वालों से 30 प्रतिशत कमीशन लेता था और वह गरीबों को 15 प्रतिशत कमीशन देकर अपना काम करता था।