मुंबई हवाईअड्डे व सीएसटी रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया

 13 Dec 2016  981
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
राज्य सरकार ने छत्रपति शिवाजी विमानतल व छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का नाम बदलने का निर्णय गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिया। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई विमानतल को इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम दिया गया था। इससे इस हवाई अड्डे को छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के नाम से जाना जाता था। इसी प्रकार मुंबई सीएसटी अर्थात मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल का भी आज नाम बदलने का निर्णय मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिया है। नए निर्णय के अनुसार अब मुंबई विमानतल का नाम मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल व मुंबई छत्रपति महाराज टर्मिनल रखा जाएगा। राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी विमानतल व मुंबई सीएसटी रेलवे स्टेशन का नामकरण छत्रपति शिवाजी के नाम पर ही था। लेकिन इसमें महाराज शब्द जोड़े जाने से छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति ज्यादा आदर प्रतीत होता है, इसलिए राज्य सरकार ने आम जनता में छत्रपति शिवाजी महाराज की इज्जत बढ़ाए जाने के लिए यह निर्णय लिया है।