भुजबल को नहीं मिली जमानत, 7 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

 13 Dec 2016  931
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट अर्थात ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री छगन भुजबल को गुरुवार को भी हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। हाईकोर्ट में ईडी ने इस मामले की जानकारी दिया और कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 7 फरवरी 2017 को किए जाने का निर्देश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने ईडी पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर किया था। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दरम्यान भुजबल के वकील ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है , जबकि भुजबल को अनायास राजनीतिक कारणों से परेशान किया जा रहा है। इसके बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में ईडी के वकील से इस मामले की जानकारी की मांग किया। ईडी के वकील ने बताया कि छगन भुजबल की अधिकांश संपत्ति जब्त कर ली गई है। ईडी ने भुजबलकी जब्त की गई संपत्ति का ब्योरा भी हाईकोर्ट को दिया । इसके बाद उच्च न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई 7 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।