दिलीप कुमार की हालत में सुधार

 13 Dec 2016  979

मुंबई,

 

 

ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार की तबियत अब काफी बेहतर बताई जा रही है। बुधवार को उनको बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पारकर के मुताबिक, वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और अब उनको आईसीयू से निकालकर प्राइवेट रुम में शिफ्ट कर दिया गया है।

उनको अस्पताल से छुट्टी दिए जाने को लेकर डा. पारकर का कहना है कि ये फैसला शाम तक लिया जाएगा। 94 साल के दिलीप कुमार को लेकर उनकी पत्नी सायरा बानो की तरफ से कहा गया था कि उनके पैरों में सूजन और दर्द बढ़ गया था, जिसकी वजह से अस्पताल लाया गया था। सायरा के मुताबिक, अब वे बेहतर हैं और जल्दी घर लौट आएंगे।