नोटबंदी से आम लोग परेशान

 13 Dec 2016  679

एक महीने बीतने  के बाद भी नहीं हुई कतारें कम 

 

वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 08 नवंबर की मध्यरात्रि से पांच सौ व हजार के नोटों पर पाबंदी लगाए जाने को एक माह हो गए। आज एक माह बाद गुजर जाने के बाद भी अधिकांश बैंकों में कतारें तो कम हो गई हैं, पर किसी-किसी बैंक और एटीएम पर कतारें अभी भी लगी हैं।

काले धन पर पाबंदी लगाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ व हजार के नोटों को एक माह पहले ही चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी थी। उसके बाद बैंकों व एटीएम के सामने लंबी-लंबी कतारें लगने लगी और लोग नोटों का मुुंह देखने तक को मोहताज हो गए। आज भी कई ऐसे एटीएम हैं जहां नकदी नहीं हैं। कई एटीएम खाली हैं। लोग नकद व्यवहार की जगह कैशलेस व्यवहार करने की कोशिश कर हैं,पर पर्याप्त जानकारी नहीें होने के कारण वे ठगे जा रहे हैं। एक व्यक्ति ने अपना दुखड़ा बयां करते कहा कि उससे 32 हजार रुपये ठग लिए गए तो एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।