बैंक अकाऊंट चुराकर लगाया 32 हजार का चूना

 13 Dec 2016  668
मुंबई,
 
नोटबंदी के बाद ऑनलाइन व्यवहार के लिए पेटीएम का प्रयोग तेजी से बढ़ा है। पर इसी के साथ ठगी के धंधे में भी इजाफा हुआ है। देश भर में नोटबंदी के बाद मची उहाफोह के बीच पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक ठग ने किसी का एकाउंट नंबर चुरा लिया और उसके आधार पर 32 हजार रुपये की ठगी की को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नालासोपारा के तुलिंज परिसर में रहने वाले राजकुमार सोनी के बैंक खाते का नंबर किसी ठग ने चुरा लिया और उसी के आधार पर पेटीएम एकाउंट खोला। इस आशय की जानकारी मिलने के बाद सोनी परेशान हो उठे और उनके बेटे ने बैंक को सूचित किया कि किसी ने उसके एकाउंट से पैसे निकाल लिए हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए बैंक ने खाते का व्यवहार बंद कर दिया और तुलिंज पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।