दिन में तीन-चार बार कपड़े बदलने वाले स्वयं को फकीर कह रहे हैं- अजित पवार
09 Dec 2016
868
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
रविवार को नोटबंदी के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा कि इससे लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नोटबंदी के समर्थन मेें निकलने वाले मोर्चे को वह परमिशन देती है और विरोध में निकलने वाले मोर्चे को परमिशन ही नहीं दिया जाता है। मेट्रो परियोजना को आगे ले जाने का आरोप लगाते हुए पवार ने कहा कि इससे खर्चे में वृदिध हो रही है। साथ ही कहा कि चुनाव समीप है और ऐन चुनाव के वक्त भूमि पूजन करके जनता को बताया जाएगा कि हम कुछ कर रहे हैं। राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए पवार ने कहा कि पुणे शहर की डीपी सरकार के पास है,पर वह उस पर निर्णय नहीं ले पा रही है।