नोटबंदी का निर्णय अच्छा, लेकिन ठीक से अमल नही- शरद पवार
09 Dec 2016
975
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लगी कतार में आम जनमानस का हालचाल जानने व बैंक अधिकारियों से नगदी के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि नोटबंदी का निर्णय तो अच्छा रहा है, पर उसको ठीक से अमल में नहीं लाया गया। शरद पवार बारामती के भिगवण रोड से जा रहे थे, उन्होंने वहां पर ओरियंटल बैंक के बाहर लोगों की भीड़ देखी और गाड़ी रुकवाकर सीधे बैंक में गए और वहां पर बैंक के अधिकारियों व कतार में लगे लोगों से नोटबंदी के बाद उपजी परिस्थितियों का जायजा लिया। लोगों ने उन्हें हो रही परेशानियों से अवगत कराया। पवार ने बैंक कर्मियों से नोटों की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि नोटबंदी का निर्णय तो अच्छा है, पर उसे ठीक से अमल में नहीं लाया गया।