नोटबंदी के समर्थन में निकली रैली

 09 Dec 2016  977
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के निर्णय के समर्थन में पुणे के डेक्कन परिसर से रविवार को सांसद संजय काकडे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवम्बर को पांच सौ और हजार के नोटों के चलन पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद से जहां भाजपा कार्यकर्ता नोटबंदी के समर्थन में रैली निकाल रहे हैं, वहीं विपक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में ताल ठोक कर खड़े हो गए हैं। इसी क्रम में पुणे में भाजपा सांसद संजय काकडे के नेतृत्व में डेक्कन परिसर में स्थित छत्रपति संभाजी महाराज के पुतले पर पुष्पहार अर्पित करके नोटबंदी के समर्थन में रैली निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं व लड़कियों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल महिलाओं ने मोदी के समर्थन में जयकारे लगाते हुए कहा कि उनके निर्णय को हम सब का समर्थन है।