निशुल्क व्यायामशाला की सुविधाओं का लाभ उठाएं- आदित्य ठाकरे
09 Dec 2016
1019
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
कल्याण-डोंबिवली मनपा द्वारा बनवाया गया जिम (व्यायामशाला) नि:शुल्क है। शहरवासियों को अब अपनी सेहत बनाने के लिए महंगे जिमखाने में नहीं जाना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि शहरवासियों के स्वास्थ्य हेतु उपलब्ध हुई इस उत्तम सुविधा पर आदित्य ठाकरे नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहे थे | गौरतलब है कि कल्याण पश्चिम में वायलेनगर में मुंबई विश्वविद्यालय के उपकेन्द्र के पास मनपा द्वारा नवनिर्मित खुली व्यायाशाला का (ओपन जिम) का शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में ये ठाकरे ने कहा कि चुनाव के दौरान शिवसेना द्वारा जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर ठाणे जिला के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे, विधायक सुभाष भोईर, अभिनेता दीनो मोरिया, महापौर राजेन्द्र देवलेकर, केडीएमसी आयुक्त ई रविन्द्रन,कल्याण जिला शिवसेना नेता गोपाल लांडगे, प्रकाश पाटील, शहर प्रमुख विश्वनाथन भोईर, सभागृह नेता राजेश मोरे, शांताराम मोरे, स्थानीय नगरसेविका शालिनी वायले, मनीषा तारे, सुशीला माली, जयवंत भोईर आदि उपस्थित थे।