सरसंघ चालक मोहन भागवत से मिले राजनाथ व उद्धव
09 Dec 2016
661
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय में सरसंघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात की| तीनों के बीच बातचीत किन मुददों पर हो रही है, स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को भाजपा नेता व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सुपुत्री की शादी है। इसी मौके पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे नागपुर पहुंचे हैं। नागपुर पहुंचने के बाद वे संघ मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत से मुलाकात कर ही रहे थे कि इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मोहन भागवत से मुलाकात करने पहुंच गए। हालांकि अभी तक मिलने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।