प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनेंगे एक लाख से भी अधिक सस्ते घर- प्रकाश मेहता
08 Dec 2016
425
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जल्दी ही मुंबई में एक लाख से भी अधिक घर बनाने की तैयारी सरकार द्वारा की जा रही हैं। शनिवार को गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुंबई महानगर प्रदेश के क्षेत्रों में एक लाख से अधिक घर बनाए जाएंगे। इन घरों के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बजट का निर्धारण किया जा चुका है। इन घरों को बनाने के लिए भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों दिसंबर माह के अंत में किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योगमंत्री व मुंबई के पालकमंत्री सुभाष देसाई, शिक्षा मंत्री व मुंबई उपनगर के पालकमंत्री विनोद तावडे, गृहनिर्माण राज्यमंत्री रवींद्र वायकर आदि उपस्थित थे।