टोलनाकों पर लगी लंबी कतारें

 08 Dec 2016  933

वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

 

राज्यभर में दो दिसंबर की मध्यरात्रि से शुरु किए गए टोलवसूली के चलतेे टोलनाकों पर रात से ही कतारें लगनी शुरु हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि 200 रुपये टोल लगने पर 500 रुपयों की पुरानी नोटों को लेने का आदेश सरकार ने दिया है। 200 रुपये से कम टोल होने पर छुट्टे पैसे देने होंगे। गौरतलब है कि 8 नवंबर की मध्यरात्रि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। इसके बाद से लंबी कतारों व छुट्टे पैसे की किल्लत को देखते हुए सरकार ने टोलनाकों को नौ नवंबर से दो दिसंबर तक टोल टैक्स में छूट दे दी थी। अब दो दिसंबर की मध्यरात्रि से टोल टैक्स वसूलने का काम शुरु हो गया है और टोलनाकों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सरकार ने टोलनाकों पर 15 दिसंबर तक  500 की पुरानी नोटों को लेने का आदेश दिया है।