साली को दी मौत की सजा

 08 Dec 2016  982
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

नागपुर में स्थित मानकापुर झेंडा इलाके में एक व्यक्ति ने शादी से मना करने पर अपनी साली को ही चाकू घोंप दिया। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, इस घटना में घायल महिला का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ आवले की पत्नी का पिछले साल निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि उस समय सिद्धार्थ की साली वंदना कावरे बाइक चला रही थी और सिद्धार्थ की पत्नी पिछली सीट पर बैठी थी, लेकिन अचानक दुघर्टना हो जाने से सिद्धार्थ की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद सिद्धार्थ अपनी साली वंदना से हमेशा शादी करने की मांग करता रहता था। इस बीच वंदना की शादी अगले साल मार्च महीने में किसी अन्य के साथ तय हो गई, जिससे सिद्धार्थ परेशान हो उठा था। इसीलिए सिद्धार्थ ने अपनी साली की हत्या करने के इरादे से उसे चाकू से मारने लगा था, लेकिन नागरिकों ने वंदना को बचा लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की जांच जारी है।