पुलिस ने जब्त किया 6 करोड़ 89 लाख के पुराने नोट

 07 Dec 2016  965
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

महाराष्ट्र के बारामती व पुणे में पुराने हजार व पांच सौ रूपए के 6 करोड़ 89 लाख रुपए जब्त कर लिए गए है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बरामद किए गए सभी रूपए बारामती सहकारी बैंक के बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस व चुनाव अधिकारी बैन किए गए हजार व पांच सौ रूपए के असली मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बीच अहमदनगर में बीती रात 38 लाख 50 हजार रुपए के पुराने हजार व पांच सौ रुपये सहित राहुल भंडारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राहुल भंडारी दो बैग में रूपए लेकर कहीं जा रहा था, लेकिन सामने गश्ती पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। गश्ती पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लिए जाने के बाद पुराने बंद किए गए हजार व पांच सौ रूपए के नोट पाए गए। इस मामले की जांच जारी है।