आज रात से शुरु हो जाएगी टोल वसूली

 06 Dec 2016  916

वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

 

 नोटबंदी  के बाद बारंबार टोलमाफी की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन अब दो दिसंबर की रात से टोल वसूली शुरु हो जाएगी। इसके लिए टोल नाकों पर आने वाली छुट्टे की समस्या को देखते हुए पांच रुपए से लेकर 100 रुपयों तक के कूपन की व्यवस्था की गई है।

केंद्रीय रास्ता विकास मंत्रालय ने बताया कि नोटबंदी के बाद टोलमाफी के लिए पांच बार घोषणा की गई। जिसके तहत पहली घोषणा 9 से 11 नवंबर तक के लिए थी, तो दूसरी घोषणा 11 से 14 नवंबर तक के लिए थी। इसके बाद इसे 14 से 18 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। छुट्टे पैसों की किल्लत को देखते हुए पुन: 18 से 24 नवंबर तक और उसके बाद 24 नवम्बर से 2 दिसंबर तक के लिए टोलमाफी की घोषणा की गई थी। छुट्टे की परेशानी को देखते हुए पांच रुपये से लेकर 100 रुपये तक के कूपन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अब दो दिसंबर की रात से पुन: टोल वसूली शुरु हो जाएगी। इसी बीच यह भी कहा जा रहा है कि पेट्रोलपंप पर चलने वाले 500 रुपयों के पुराने नोटों के भी चलन को कभी भी बाहर करने का आदेश जारी हो सकता है।