भारत बंद दिखा बेअसर

 03 Dec 2016  995
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम, कांग्रेस नेता कृपाशंकर सिंह द्वारा कालीना में भारत बंद का प्रयास महज भाषणबाजी के अतिरिक्त कुछ नजर नहीं आया। समाजवादी पार्टी की ओर से नागपाड़ा जंक्शन पर नोटबंदी के विरुद्ध बंद का प्रयास किया गया, लेकिन आम जनता का समर्थन न मिलने से बंद विफल ही साबित हुआ। नागपुर में बंद का प्रयास कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राउत को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया, जिससे बंद विफल साबित हो गया। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर महज कुछ ही जगह विपक्ष बेमन से भारत बंद करने का प्रयास करते दिखा, लेकिन प्रशासन की चुस्ती की वजह से इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि सोमवार को नगर निकाय के परिणाम घोषित हुए जिसका चुनावी परिणाम देखने में सभी कार्यकर्ता व्यस्त थे, जिसके कारण भारत बंद का कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिला।