महाराष्ट्र में 164 नगरपालिका के लिए मतदान जारी

 02 Dec 2016  1029
मुंबई,
महाराष्ट्र के 25 जिलों में एक साथ 164 नगरपालिका व 17 नगर पंचायतों में मतदान रविवार की सुबह से जारी है। इस मतदान से राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की राजनीतिक दिशा तय होगी, ऐसी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा-शिवसेना की सरकार आने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर चुनाव हो रहा है।नोटबंदी के बाद हो रहे इस चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई है| देखना दिलचस्प होगा कि कतार में खड़ी जनता सरकार का साथ देती है या विरोध में मताधिकार का प्रयोग करती है| इस चुनाव की एक और विशेषता यह है कि नगरपालिका में नगराध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी। इसके पहले बहुमत पाने वाली पार्टी का नगराध्यक्ष होता था। मतदान शाम को साढ़े पांच बजे तक चलेगा। 164 नगराध्यक्ष पद के लिए एक हजार तेरह उम्मीदवार मैदान में हैं। नगरसेवकों के तीन हजार सात सौ तैंतीस जगह के लिए पंद्रह हजार आठ सौ सत्ताइस उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।