घर खरीदने आई महिला को लूटा, तीन पुलिस वालों पर केस दर्ज
02 Dec 2016
976
मुंबई,
ठाणे जिले के मीरा रोड में फ्लैट खरीदने आई महिला से साढ़े आठ लाख रुपए लूटने की जानकारी मिली है। इस बाबत नयानगर पुलिस थाने के तीन पुलिस कर्मियों व एक एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार चलन से बाहर हो चुकी पांच सौ व हजार की नोटों को लेकर लक्ष्मी खुतिया नामक महिला मीरा रोड में फ्लैट खरीदने गई थी। एजेेंट की निशानदेही पर तीन पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए और पैसे लूटकर फरार हो गए। महिला मालाड की रहने वाली है। लूट के बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक डॉ महेश पाटिल से मिलकर अपनी बात बताई। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने लूटकांड की जांच का आदेश दिया और सच्चाई सामने आने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों मुस्तकीम पठान, प्रशांत विसपुते, रामनाथ शिंदे और एजेंट फैयाज के विरोध में मामला दर्ज कर लिया गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि तीनों पुलिसकर्मी अपराध प्रकटीकरण शाखा में काम कर रहे हैं| इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है।