सेफ्टी फायर पाइप गिरने से सुरक्षा रक्षक की मौत

 02 Dec 2016  705
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

मुंबई उपनगर के घाटकोपर में एक रहिवासी इमारत में पार्किंग में लगी सेफ्टी फायर पाइप गिरने से सुरक्षा रक्षक अंकुश विटठल की मौत हो गयी । इसके साथ ही चार पहिया वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इमारत का बांधकाम बाधवा ग्रुप ने किया था और सेफ्टी फायर पाइप लगाने का काम नगरवाला इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड ने किया था। पार्किंग स्थल पर लगी सेफ्टी फायर पाइप के गिरने से तकरीबन 30 चार पहिया वाहनों को नुकसान हुआ है तो सुरक्षा रक्षक अंकुश विटठल के उसके चपेट में आ जाने से घायलावस्था में उसे राजावाडी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रहिवासियों ने बाधवा ग्रुप और नगरवाला इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड के विरोध में मामला दर्ज करवाया है। रहिवासियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।