मनपा की तिजोरी में पुराने नोटों से जमा हुए 1400 करोड़ रुपये
01 Dec 2016
1006
मुंबई,
नोटबंदी के बाद राज्य के नगरविकास विभाग ने चलन में बंद हजार व पाच सौ रुपए के नोटों से 1400.77 करोड़ रुपए की रिकार्ड कर वसूली की है। इस कर वसूली में मुंबई महानगर पालिका सबसे आगे है और उसने अकेले 489.61 करोड़ रुपए की कर वसूली की है। महानगरपालिका ने बकाया कर के भुगतान के लिए पुराने नोटों को स्वीकार किया और रिकार्ड बकाया कर वसूला है। नोटबंदी की वजह से मनपा की तिजोरी में पिछले 15 दिनों में जमकर पैसों की बारिश हुई है।