पुरानी सरकार का पाप धो रही है बीजेपी सरकार- सीएम

 29 Nov 2016  993
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई


      स्वतंत्रतता के सत्तर साल के बाद भी लोगों को पीने के लिए पानी और रहने के लिए घर नहीं मिल रहे हैं। पुरानी सरकार ने कोई भी विकास काम नहीं किया। जिसका खामियाजा बीजेपी सरकार को उठाना पड़ रहा है। पुराने सरकार के पाप को धोने का काम बीजेपी सरकार को करना पड़ रहा है। बीजेपी सरकार ने पारद्शिता एवं गुणवत्ता को देखते हुए विकास काम शुरु किया है। एेसा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुलढ़ाणा जिले के चिखली में सभा को संबोधित करते हुए कहा।