अब सिर्फ बैंकों में चलेंगे 500 के पुराने नोट
29 Nov 2016
749
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
केंद्र सरकार द्वारा बड़े नोटों के चलन पर पाबंदी लगाने के बाद उसे 24 नवम्बर की मध्यरात्रि तक अस्पतालों, मेडिकल स्टोरों व स्थानीय सरकारी कार्यालयों में स्वीकार करने की अनुमति दी गई थी। यह अनुमति गुरुवार की रात समाप्त हो गई। इसके बाद बैंकों में ही 500 व 1000 के नोटों को जमा किया जा सकता है। इसी के साथ टोल नाकों पर दी गई छूट की समय सीमा भी गुरुवार को ही समाप्त हो गई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर की रात को 500 व 1000 के नोटों के चलन पर पाबंदी लगा दी थी । इसके बाद टोल नाकों पर वाहनों की भारी भीड़ लगने लगी, इसी के साथ लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसको देखते हुए सरकार ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व सरकारी राजस्व को बढाने की नीयत से स्थानीय सरकारी कार्यालयों में 500 वे 1000 के नोटों को स्वीकार करने की अनुमति 24 नवंबर तक के लिए दे दी। जिसकी समयसीमा गुरुवार को मध्य रात्रि को समाप्त हो गई।