नोटबंदी को समर्थन देने का आश्वासन दिया उध्दव ने

 27 Nov 2016  945
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मातोश्री जाकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की, जहां राजनीतिक मुद्दे पर उनकी चर्चा हुई । इस मौके पर ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी निर्णय को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण भी उन्हें थमाया। इसी दौरान उद्धव ठाकरे के साथ नितिन गडकरी की राजनीतिक मुद्दों पर भी बात हुई। गडकरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नोट बंदी से होने वाले फायदे से अवगत कराया। उल्लेखनीय बात यह है कि शिवसेना सांसद जिला बैंकों पर लगाए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में नितिन गडकरी से उनकी मुलाकात निश्चित रूप से चौंकाने वाली है।